ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: रूह कंपा देगा ये एक्सीडेंट, जिसने सुना दर्दनाक हादसे के बारे में दांतों तले दबा लीं उंगली

 

Barabanki News... जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां डंफर से टक्कर के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और डंफर एक पक्की दुकान में जा घुसा। जिसने भी ये हादसा देखा दांतों तले उंगली दबा ली। सबसे दर्दनाक ये कि हादसे में कुवैत से वापस लौटे पति को एयरपोर्ट पर लेने जा रही बोलेरो सवार पत्नी सहित दो लोगों की दुखद मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहराईच के रिसिया बाजार आलिया बुलबुल के तुफैल अहमद कुवैत से घर वापस लौट रहे थे। गुरुवार को उनकी पत्नी 30 वर्षीय सोमैय्या अपने परिजनों के साथ बोलोरो संख्या यू पी 40 एक्स 8688 से उन्हें लेने लखनऊ एयरपोर्ट जा रहीं थी। गुरुवार सुबह 5 बजे जब सभी लोग बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित दल सराय गांव के पास पहुंचे, तो लखनऊ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे डंफर संख्या यूपी 32 एसएन 4358 ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बोलेरो पर सवार 30 वर्षीया सोमैय्या पत्नी तुफैल अहमद, 45 वर्षीय जानिम अली पुत्र साबिर की मौके पर ही मौत हो गई तथा 55 वर्षीय मोहम्मद अली पुत्र रौनक अली, 50 वर्षीय साजिदा पत्नी मोहम्मद अली, 18 वर्षीय रेहाना पुत्री शहादत अली व डंफर खलासी 25 वर्षीय कमलेश यादव पुत्र राजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाया गया। इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 

 उड़ाने के बाद यमदूत डंपर अनियंत्रित होकर पास में बनी पक्की दुकान को तोड़कर उसमें घुस गया।इस दुर्घटना से राजमार्ग पर एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा पुलिस ने मशक्कत कर क्रेन से वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल कराया।इसी दौरान थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है व शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ