ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: खुद को बताया बैंक मैनेजर, KYC का दिया झांसा और उड़ा लिए डेढ़ लाख रुपेय, साइबर सेल वापस दिलाई रकम

 

Barabanki News...जिले में साइबर ठग ने स्वयं को बैंक मैनेजर बताकर सैलरी खाता बन्द होने का झांसा देकर KYC अपडेट कराने के नाम पर एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रूपये से ज्यादा एैंठ लिए। वहीं इस मामले में जिले के साइबर क्राइम थाने ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण 154,380 रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। 


आपको बता दें कि साइबर सेल को ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें कोठी थाना क्षेत्र के कोटवा मजरे इनायतपुर के आवेदक पवन कुमार पुत्र रामदास के साथ साइबर आपराधियों द्वारा स्वंय को एचडीएफसी बैंक मैनेजर बताकर सैलरी खाता बन्द होने का झांसा देकर केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर व्हाट्सअप पर APK फाइल भेजकर 154,380 रूपये की धोखाधड़ी किये जाने का उल्लेख किया गया। संदर्भित प्रकरण में तत्काल साइबर क्राइम थाना द्वारा साइबर तकनीक का प्रयोग कर संबंधित मर्चेंट से पत्राचार कर सम्पूर्ण धनराशि 154,380 रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ