Barabanki News... ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के नेशनल क्लीनिक के तत्वाधान मे गुरुवार को रामपुर कटरा कस्बे में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल कैम्प मे विषेयज्ञ डाक्टरों द्वारा 224 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओ का वितरण किया गया। 111 फ्री मेडिकल कैम्प का फीता काट कर उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद शहंशाह ने कहा कि शिविर के माध्यम से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी मदद मिलती। ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर में पहुंच कर सभी प्रकार की बीमारियों की जाँच कराकर उपचार करा सकते हैं। उन्होंने इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अन्य क्षेत्रों में भी कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर जरूरमंद मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना बहुत बड़ी मानव और राष्ट्रसेवा है। साथ ही नेक काम है। जिससे तमाम लोगो की दुआएं मिलती है। ऐसे आयोजनों में लोगो को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। 111 हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ जाहिद खान की अगुवाई मे नेशनल क्रिटीकेयर एण्ड डायलसीस सेंटर के डायरेक्टर डॉ फर्रुख हुसैन किदवाई, जनरल फिजिशियन डॉ रिजवान किदवाई, डॉ सफवान किदवाई, डॉ सायमा अजीम,डॉ शफ़ीक, डॉ फुरकान, रिलीफ हॉस्पिटल लखनऊ के डायरेक्ट डॉ मुबसीर खान कस्बा सहित दूरदराज गांवों से आए मरीजाें की जांच की कर दवाए उपलब्ध कराई। इस मौक़े पर जिला पंचायत सदस्य मो कलाम समाजसेवी मो नसीम खान, डॉ कामिल, मो रईस अदनान किदवाई, मो आदिल किदवाई, नदीम अहमद, मो नोमान, मो उस्मान, सैय्यद सादत , सुफियान बाबा, सदाम मसूद, मुजीब अहमद पल्ल्वी पटेल, अर्जुन कुमार, राहुल यादव मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ