ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: टेंट लगाने गया युवक सुमली नदी में डूबा

 

Barabanki News... जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सुमली नदी में नहाने गया युव गहरे पानी में डूब गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने युवक को तलाश करने की खूब कोशिश की लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका है।


 प्राप्त जानकारी के मुताबिक मसौली थाना के पूरे किनौली पंचायत के लोहरनपुरवा गांव का बीस वर्षीय मनजीत विश्वकर्मा पुत्र ननकऊ अपने अन्य मजदूर साथियों के संग शुक्रवार की सुबह मोहम्मदपुर खाला थाना के बभनंवा मजरे मटेहना गांव में टिंकू के घर शादी में टेंट लगाने आया था। दोपहर बाद तीन बजे साथियों को बताकर वह कुछ दूर पर स्थित सुमली नदी में नहाने चला गया, लेकिन काफी देर तक वापस नही आया। काफी खोजबीन कर साथियों ने इसकी सूचना मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सूरतगंज चौकी इंचार्ज ने स्थानीय गोताखोर से तलाश कराई लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका परिवारजन भी घटनास्थल पहुंचे है। सूरतगंज चौकी प्रभारी उमेश कुमार वर्मा ने बताया है कि एनडीआरएफ टीम को सूचित कर दिया गया है, ताकि समय रहते युवक की तलाश कराई जा सके।

Young man who went to put up tent drowned in Sumli river

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ