Barabanki News... जिले के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नहाते वक्त टुल्लू पंप चलाते समय करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर ददरौली गांव की 55 वर्षीय प्यारा देवी सुबह करीब 9 बजे घरेलू काम निपटाने के बाद नहाने गईं थी। पानी भरने के लिए टुल्लू पम्प का चालू करने का प्रयास किया। इसी बीच अचानक करंट लगने से उनकी मौत हो गयी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के पति जवाहर यादव ने बताया कि, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय उनकी पत्नी घर पर अकेली ही थी। नहाने के लिए नल के पास मोटर चलाने गई थीं। प्लग लगाते समय अचानक करंट लगने से उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया । इस सम्बन्ध में बदोसराय कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है।
While bathing, the woman got an electric shock due to running a Tullu pump, before people could understand, she died

0 टिप्पणियाँ