ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: हम एक साथ जी नहीं सकते,मर तो सकते हैं, शादी के मंडप से भागे प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड नोट में समाज के ठेकेदारों को दिया बड़ा पैगाम

 

Barabanki News... जिले के मसौली थाना क्षेत्र में शादी के मंडप से प्रेमी संग लापता युवती व उसके प्रेमी का शव बुधवार दोपहर आम की बाग़ में शादी की ढेरुवा साड़ी से लटकता मिला। वारादत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फारसेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। घटनास्थल से मृतक की बाईक व सुसाइड नोट बरामद हुआ है । 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के मजरे भरथीपुर में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित मायाराम चौहान की आम की बाग़ में एक ही साड़ी के फंदे से युवती व युवक का शव लटकता मिला। देखते ही देखते खबर जंगल में आग की तरह फैली। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी-युगल के शव को उतरवा कर कब्जे मे ले लिया। प्रेमी-युगल की शिनाख्त उपरोक्त गांव की 22 वर्षीय शिल्पा यादव पुत्री राज बहादुर यादव व 28 वर्षीय भानू प्रताप सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह के रूप मे हुई। पुलिस ने फारसेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि 5 मई को मृतका शिल्पा यादव की शादी थी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर सरैया गांव के राकेश यादव का पुत्र सुनील कुमार बैंड बाजे के साथ बारात लेकर आया था। घरातियों ने जोरदार स्वागत सत्कार किया और द्वारपूजा के दौरान अचानक दुल्हन बनी शिल्पा अपने प्रेमी भानुप्रताप सिंह के साथ फरार हो गयी। शिल्पा के गायब होने का पता चलते ही हड़कंप मच गया लेकिन बात बनाने के लिए शिल्पा के पिता ने अपने छोटे भाई धर्मराज की पुत्री के साथ विवाह की रस्म अदा कर विदाई की थी। 

प्रेमी युगल के पास से मिले सुसाइड नोट मे युवती शिल्पा की तरफ लिखा हुआ है कि हम दोनो की मौत मे दोनों परिवारों की कोई गलती नहीं है। हम दोनों लोग एक साथ जी नहीं सकते हैं, तो एक साथ मर सकते है। घटनास्थल से मृतक भानुप्रताप सिंह की बाइक भी बरामद हुई है। 

 बुधवार की सुबह मिली दिल दहला देने वाली सूचना पर थाना मसौली, रामनगर, बदोसराय की पुलिस के साथ पहुंची क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने फ़ारसेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्रित किया तथा मृतक प्रेमी युगल के परिजनों से पूछताछ की।

We cannot live together, but we can die together, the lovers who ran away from the wedding altar gave a big message to the contractors of society in their suicide note

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ