ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: वक्फ कानून वक्त की जरूरत- गोविंद नारायण शुक्ला

 

Barabanki News... BJP के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह कानून वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाएगा और भ्रष्टाचार को रोकेगा। इससे आम मुसलमानों और महिलाओं को लाभ होगा। उन्होंने इसे वक्त की जरूरत बताते हुए वक्फ कानून के फायदे समझाए। 

 BJP महामंत्री सोमवार को मैलाराय गंज स्थित इरम डिग्री कॉलेज में वक्फ संशोधन कानून पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कानून से वक्फ की जमीनों को चंद लोगों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग हो रहा था। गरीब मुसलमानों को वक्फ संपत्तियों का कोई लाभ नहीं मिल रहा था।कहा कि इस कानून से आम मुसलमान, गरीब मुसलमान, पसमंदा, मुस्लिम महिलाएं, विधवा महिलाएं सबको फायदा होने वाला है। यह सबकी भागीदारी के साथ सबकी बेहतरी का कानून है। वक्फ की जमीनों पर अच्छे स्कूल, अस्पताल, अनाथालय और कई अन्य काम किए जा सकते हैं, जिसका फायदा गरीबों को मिलेगा। इसके अलावा इन जमीनों से राजस्व बढ़ाकर इसका इस्तेमाल आम मुस्लिमों की बेहतरी के लिए किया जा सकता है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम ने कहा कि आम मुस्लिम समाज को मोदी की गारंटी पर भरोसा है।

मोदी सरकार वोट के लिए फैसले नहीं करती।मोदी के हर फैसले में यह दृष्टिकोण होता है कि इससे कौम का या आम नागरिकों का और देश का क्या फायदा होगा। हर फैसले के पीछे देश के करोड़ों लोगों का हित छिपा होता है।मोदी सरकार द्वारा मुस्लिम समाज के हित में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा देश में मुस्लिम आबादी लगभग 15 प्रतिशत है,जबकि मुफ्त राशन योजना में 33 प्रतिशत,उज्जवला योजना में 37 प्रतिशत और आयुष्मान योजना का लगभग 40 प्रतिशत लाभ मुस्लिम समाज को मिल रहा है।उन्होंने भाजपा और उसकी नीतियों पर भरोसा करने का आह्वान किया। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से विपक्ष के बहकावे में न आने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डीडीसी मोहम्मद शहंशाह ने सभी का आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत,पूर्व विधायक शरद अवस्थी,संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, आमिर अली,जैनुलआब्दीन ,पवन सिंह रिंकू,गुरुशरण लोधी, संतोष पाण्डेय,बलवंत प्रजापति,अमित पांडे मौजूद रहे।

Waqf law is the need of the hour: Govind Narayan Shukla

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ