Barabanki News... जिले के दो अलग-अलग थानों में संदिग्ध हालात में दो मौतों से सनसनी का माहौल है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामलों की जांज शुरू कर दी है।
पहली घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापगंज गांव में हुई। यहां कक्षा 9 की एक 14 वर्षीय छात्रा गुल अफ्शां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह प्रतापगंज गांव के पप्पू राइन अपना ऑटो लेकर चले गये थे और गुल अफ्शां की मां बकरी चराने चली गयी। घर पर गुल अफ्शां अपने 8 वर्षीय भाई के साथ मौजूद थी। इसी बींच मौका पाकर गुल अफ्शां ने घर के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दूसरी घटना असंद्रा थान क्षेत्र की है। यहां के पूरब बेलाव गांव के रज्जन रावत (35) का शव रविवार सुबह बबूल के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह सोकर उठे परिजन ने जब यह दृश्य देखा तो कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। रज्जन रावत शादी विवाह में ढोलक बजाने का काम करता था। शनिवार रात को वह भोजन करने के बाद घर पर सोया हुआ था। रविवार सुबह उसका शव घर के समीप लगे बबूल के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। परिजन जब सोकर उठे तो दृश्य देख चीखपुकार मच गई । मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतक की पत्नी सुषमा की सूचना पर पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या है। जांच की जा रही है । मृतक का एक पुत्र शुभम यादव 8 वर्ष है।ग्रामीणों के मुताबिक मृतक नशे का आदी था और घर में विवाद करता था।
Two deaths under suspicious circumstances

0 टिप्पणियाँ