Barabanki News... जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में तकरीबन दो माह पहले हुई लूट के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी व घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद किया गया है।
आपको बता दें कि जनपद में लूट/चोरी की घटनाओं पर रोकथाम लगाने व लूट/चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को को स्वाट/सर्विलांस व रामनगर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स, डिजिटल डेटा के आधार पर रामनगर थाना क्षेत्र के जुड़ौरा गांव के फार्म हाउस में 26/27 मार्च की रात लूट की घटना के सम्बन्ध में 15-15 हजार रुपये के इनामी दो अभियुक्तों फतेहपुर जिले के बिन्दकी थाना क्षेत्र ठिठौरा गांव के अचल सिंह पुत्र स्व0 योगेन्द्र सिंह हाल पता जुरौण्डा थाना रामनगर और फतेहपुर जिले के ही कोतवाली नगर क्षेत्र के पटेल नगर के कुनाल मौर्या पुत्र वीरेन्द्र मौर्या को केसरीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से एक अवैध तमंचा .32 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस .32 बोर, लूट के 10400 रुपये नकद व लूट की घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस का डण्डा बरामद किया है।
आपको ये भी बता दें कि 2 अप्रेल को पुलिस टीम ने उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त निखिल तिवारी पुत्र स्व0 अरविन्द तिवारी नि0 133/83 एम ब्लॉक किदवई नगर थाना बाबूपुरवा जनपद कानपुर नगर को पुलिस मुठभेड़ में एवं 4 अप्रेल को अभियुक्तगण अर्जुन सिंह पुत्र राम देव उर्फ मुंशी निवासी ग्राम जुड़ौरा थाना रामनगर और वकील पुत्र खलील निवासी ग्राम लोधौरा थाना रामनगर (हिस्ट्रीशीटर थाना रामनगर) को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्तगण ने 26/27 मार्च की रात रामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जुड़ौरा फार्म हाउस में पूर्वसुनियोजित योजना के तहत लूट की घटना कारित की गई थी।
Two accused of looting Judaura farm house were caught after two months, there was a reward of Rs 15,000 each

0 टिप्पणियाँ