Barabanki News... जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के चौकाघाट रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग पर चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से शनिवार सुबह एक मौरंग से लदा ट्रक बीचो बीच रेलवे ट्रैक पर फंस गया। इससे करीब दो घंटों तक रेलमार्ग और दोनों तरफ का सड़क यातायत पूरी तरह से बाधित रहा। कई ट्रेने खड़ी रहीं तो कई किलोमीटर का लंबा जाम सड़क पर लग गया। आपको बता दें कि इन दिनों चौकाघाट रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग पर मरम्त कार्य चल रहा है। इसकी वजह से सड़क असमतल हो गई है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे गणेशपुर बाजार से आ रहा मौरंग से लदा ट्रक (UP 78 T 3017) रेलवे पटरियों के बीच फंस गया। ट्रक के फंसते ही चौकाघाट फाटक को बंद कर दिया गया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक क्रॉसिंग पर यातायात ठप रहा और और चौकाघाट रेलवे लाइन पर आमने-सामने वाली दो ट्रेनों को रोकना पड़ा। इसकी वजह से ट्रेन संख्या 5211 जननायक एक्सप्रेस और 20103 गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटे ख़डी रही। इस दौरान यात्री परेशान रहे। बाद में ट्रक को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और हाइड्रा मशीन की मदद ली गई और ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। इस दौरान करीब दो घंटों तक रेल यातायात बाधित रहा और सड़क पर लंबा जाम लगा रहा।
Truck stuck on railway track at Chowkaghat crossing, rail route blocked for hours, long jam on road


0 टिप्पणियाँ