रिपोर्ट-सैफ मुख्तार
Barabanki News... नगर कोतवाली टीम ने एक ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। इऩके पास से 12 बाइक्स और एक चेसिस बरामद की गई हैं। ये लोग भीड़भाड वाले इलाकों में रेकी करके मास्टर की से लॉक खोलकर बाइक चोरी कर लेते हैं। ऑटो लिफ्टर महंगे शौकों को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम देते थे। आपको बता दें कि पलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर चोरी की घटनाओं की रोकथाम और संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास च त्रिपाठी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर समित त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर कोतवाली पलिस टीम द्वारा मैनउल इंटेलीजेंस के आधार पर दो शातिर ऑटो लिफ्टर गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पिपरी माझा गांव के उमेश तिवारी पुत्र सुशील तिवारी और गोंडा जिले के उपरोक्त थाना क्षेत्र के महादेवा के अजीम पत्र ताज मोहम्मद को कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिल, 01 अदद चेचिस व दो अदद मोबाइल बरामद किया गया है।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों की रेकी की जा तथा अभियुक्तगण द्वारा मास्टर चाभी के माध्यम से मोटर साइकिलों का लॉक खोलने का प्रयास किया जाता है, मोटरसाइकिल का लॉक आसानी से खुल जाता है, ये लोग उन मोटर साइकिलों को चोरी कर लेते हैं। अभियुक्तगण चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कोतवाली थाना नगर क्षेत्रान्तर्गत बन्द पड़ी शुगर मिल के एक कमरे में रखा गया था। अभियुक्तगण, चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कम दामों पर आम लोगों को बेच दिया करते थे। प्राप्त रुपये को आपस में बांटकर अपने महंगे शौक को पूरा करते थे। अभियुक्तगण द्वारा जनपद एवं अन्य कई जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी की गई हैं।

0 टिप्पणियाँ