ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: छात्र-छात्राओं को दिये साइबर फ्रॉड से बचने के टिप्स, आप भी करें अमल,रहेंगे सुरक्षित

 

Barabanki News... साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली स्थित सुभाष आदर्श इंटर कॉलेज में लगभग 250 छात्र-छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। 

 इस दौरान छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित जानकारी दी गई। 

 1. साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 पर कॉल करें अथवा साइबर अपराध पोर्टल की वेबसाइट https:// cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें जिससे धनराशि खाते में होल्ड करायी जा सके।

 2. बैंक द्वारा कभी भी के.वाई.सी. अपडेट कराने के लिए किसी से मोबाइल फोन से व्यक्तिगत जानकारी/ओटीपी/सीवीसी/पिन नम्बर नहीं मांगा जाता है। यदि कभी भी ऐसी कोई कॉल आए तो व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें। 

 3. किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली कम्पनियों व सरकारी विभाग के कस्टमर केयर का नम्बर आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें। 

4. अज्ञात व्यक्ति/मोबाइल नम्बर द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक न करें। 

5. किसी से पैसा प्राप्त करते समय अपनी यूपीआई आईडी/पासवर्ड न डालें, पैसा प्राप्त करते समय इसकी आवश्यकता नहीं होती है।

 6. अपने सोशल मीडिया एकाउण्ट व बैंक खातों का पासवर्ड मजबूत बनाएं जिसमें नम्बर, अक्षर व चिन्ह तीनों हो, साथ ही टू-स्टेप वेरीफिकेशन लगाए रखें। 

आप भी इन सुझावों पर अमल करके साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रह सकते हैं।

Tips given to students to avoid cyber fraud, you should also follow it, stay safe

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ