Barabanki News... जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को पकड़े गए धर्मांतरण के मामले के तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दो बाइबिल बरामद की हैं।
आपको बता दें कि रविवार को संफदरगंज के बाकीपुर मजरे दुर्जनपुर में धर्मांतरण का मामला पकड़ा गया था। बजरंग दल और हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद सफदरगंज पुलिस ने कई लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया था। फिर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विनय सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद सोमवार को पांच लोगों को जेल भेजा गया था। फरार आरोपियों में तीन को बुधवार गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बांकीपुर का राकेश नट उर्फ लाला, कौशांभी के कोखराज थाना क्षेत्र के वंश का पुरवा, हाल पता देवीगंज थाना असन्द्रा के मैहर प्रसाद उर्फ महेन्द्र पुत्र कमलेश और रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के इटौहुआ गांव के कमलेश चन्द्र को गिरफ्तार किया है। कमलेश इस वक्त जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर में रह रहा है। अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद ईसाई ग्रन्थ बाईबिल बरामद किया गया है।
Three more accused arrested in connection with religious conversion case

0 टिप्पणियाँ