ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: भारत के गौरवशाली इतिहास को बता रही ये प्रदर्शनी, आप भी देखें

 

Barabanki News... BJP जिला कार्यालय पर शुक्रवार को पुण्य श्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर्यंत किए गए कार्यों और उनके जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं अन्य अतिथियों संग प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि न्यायप्रिया प्रशासक,सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जीवनभर संघर्ष करने वाली एवं नारी सम्मान की प्रतीक अहिल्याबाई के 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा स्मृति अभियान आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के जरिए आम जन मानस को उनके कृतित्व से अवगत होने का अवसर मिलेगा। शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई द्वारा किए गए कार्यों को छिपाने का प्रयास पूर्ववर्ती सरकारों ने किया किंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने देश की समस्त महान विभूतियों के सम्मान को बढ़ाने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके जरिए भारत का गौरवशाली इतिहास युवा पीढ़ी को बताया जा सके। मंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने जीवन में सुशासन का आदर्श प्रस्तुत किया।उनके जीवन का पल-पल और उनके शरीर का कण-कण मानव कल्याण को समर्पित रहा।अहिल्याबाई ने अपनी सेना में महिलाओं को भर्ती कर राष्ट्र की रक्षा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की।उन्होंने अनेकों कुंआ,तालाब और बावड़ी बनवाई,नारी शिक्षा को बढ़ावा दिया,बाल विवाह,विधवा विवाह,सती प्रथा जैसी अनेकों कुरीतियों के विरुद्ध सतत् संघर्ष किया। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि 31 मई तक जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी रहेगी।
इस अवसर पर विधायक दिनेश रावत,एमएलसी अंगद सिंह, एससी आयोग के प्रदेशाध्यक्ष बैजनाथ रावत,अजीत प्रताप सिंह,अमरीश रावत,रामकुमारी मौर्य,शीलरत्न मिहिर, संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई, मनोज वर्मा,राकेश पटेल, रामहेत विश्वकर्मा,शशि गुप्ता,रोहित सिंह,सर्वेश अवस्थी,सूरज सिंह मौजूद रहे।


This exhibition depicts the glorious history of India, on the life of Shlokmata Ahilyabai Holkar.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ