ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: शान्ति से बड़ा कोई युद्ध नहीं-अरविंद राज स्वरुप

 

Barabanki News... भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राष्ट्रीय आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान था और आज भी है। यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पार्टी के राज्य सचिव अरविंद राज स्वरुप ने की। देश के मौजूदा हालात पर उन्होंने कहा कि शान्ति से बड़ा कोई युद्ध नहीं होता है। शान्ति युद्ध का ही एक प्रकार है। यह बात हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को सिखाई है। 

 आर डी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मेलन को पार्टी के सचिव बृजमोहन वर्मा ने किसानों और मजदूरों की दुर्दशा की विस्तृत चर्चा की। वहीं पार्टी के राज्य परिषद सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि आम आदमी इस सरकार से पीड़ित है कि वह ना अपने बच्चों को ना तो पढ़ा सकता है ना ही वह अपना इलाज करा सकता है और ना ही रोजगार हासिल कर सकता। है यह सरकार कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों की सरकार है।

पार्टी सम्मेलन का आरंभ झंडारोहण के साथ हुआ। झंडारोहण विद्यालय के प्रबंधक दिनेश चंद्र वर्मा ने किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन किसान सभा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने किया। सम्मेलन के मुख्य आयोजन कर्ता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष शिव दर्शन वर्मा हैं। सम्मेलन में पार्टी के मुख्य नेता अमरसिंह चन्दन पुरवा, मुनेश्वर प्रसाद,, अमरसिंह गुड्डु, प्रेम चन्द्र वर्मा, विनोद यादव, दीपक शर्मा, दीपक वर्मा, आदि लोग उपस्थित थे।

There is no greater war than peace: Arvind Raj Swarup

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ