ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मोहब्बत का अंजाम,खुद से इंतकाम-प्रेमिका को भगाने की कोशिश हुई नाकाम तो युवक ने लगा ली फांसी

 

Barabanki News... जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में मोहब्बत में नाकाम एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके शव गांव के पास कब्रस्तान में झाृड़ियों में एक पेड़ से लटका मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र के दादरा गांव के निकट हाइवे के किनारे स्थित कब्रिस्तान में रविवार सुबह फांसी के फंदे से लटकता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने फारसेंसिक साक्ष्य के नमूने एकत्रित करते हुए शव को उतरवा कर जमा तलाशी ली, तो मृतक के पास मोबाईल फोन व आधार कार्ड बरामद हुआ। जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त जैदपुर थाना क्षेत्र के मंझपुरवा गांव के मचरे बंभौरा के हर्ष रावत पुत्र अयोध्या प्रसाद के रूप मे हुई पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 शनिवार से था लापता, सुबह 5 बजे मां को किया था फोन सूत्रों के मुताबिक मृतक हर्ष रावत का प्रेम प्रसंग जैदपुर थाना क्षेत्र के ही परसौला गांव की एक युवती से चलता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार को हर्ष उस युवती के साथ लापता हो गया था और रात्रि मे ही युवती के परिजनों ने दोनों को बरामद कर युवती को अपने साथ लेकर चले गये और हर्ष को दुबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक ने फांसी लगाने से पहले ये बात अपनी माँ को फोन पर सुबह ही बताई थी। उसने कहा था कि अब हम जिंदा नहीं रहेंगे और फांसी लगा लेंगे। इसके बाद से हर्ष के परिजन उसकी तलाश ही कर रहे थे कि पुलिस ने बताया कि हर्ष ने दादरा गांव के निकट फांसी लगा ली है। जानकारी होते ही परिजनों मे हाहाकार मच गया ।

The result of love, the attempt to drive away the girlfriend failed, then the young man hanged himself

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ