Barabanki News... स्वाट/सर्विलांस और फतेहपुर थाने की सुंयक्त पुलिस टीम ने अपहरण के बाद बन्धक बनाए गए युवक को सकुशल बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, चाकू, रस्सी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अपहरण और फिरौली के आरोपी पीड़ित से पहले से परिचित थे।
दरअसल सोमवार को वादी फतेहपुर थाना क्षेत्र के अल्लापुर रानीमऊ के रामदास गौतम पुत्र महादेव द्वारा सूचना दिया गया कि रविवार की रात्रि में उसके पुत्र रवि कुमार गौतम को बन्धक बनाकर अपहरण कर लिया गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना फतेहपुर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा अपहृत युवक की सकुशल बरामदगी एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना फतेहपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहृत युवक रवि को सकुशल बरामद किया गया एवं घटना में संलिप्त/प्रकाश में आये दो अभियुक्तों उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के बिसवल के सुभाष कुमार पुत्र रामबाबू और फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिरदहनपुरवा गांव के विकास पुत्र राजेश कुमार को मंगलवार को जरखा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 1 अदद मोटरसाइकिल, 1 अदद तमंचा व 1 अदद कारतूस, 1 अदद चाकू, 3 अदद मोबाइल, 1 अदद रस्सी बरामद किया। पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि अपहृत युवक अपने गांव के ही बहादुर कश्यप से मजदूरी/काम दिलाने के लिए प्रायः कहता रहता था। बहादुर कश्यप व अभियुक्त सुभाष पूर्व में शिमला, हिमाचल प्रदेश में एक साथ काम किये थे, जहां से दोनों परिचित थे। बहादुर कश्यप द्वारा अभियुक्त सुभाष से रवि को लखनऊ में काम दिलाने की बात की गई थी। अभियुक्त सुभाष द्वारा रवि को मजदूरी/काम दिलाने के लिए लखनऊ बुलाया गया एवं लालचवश उसे अपने साथी/प्रकाश में आये अभियुक्त विकास के साथ मिलकर बन्धक बनाकर अपहरण कर लिया गया तथा अपहृत युवक के भाई व पिता को कॉल करके उससे फिरौती के तौर पर 10 लाख रुपयों की मांग की गई थी। बरामद मोटरसाइकिल को अभियुक्तगण द्वारा उधार खरीदा गया था। अभियुक्तगण द्वारा अपहरण की योजना बनाकर उससे फिरौती के तौर पर मिलने वाली धनराशि से उधारी एवं अपने शौक को पूरा करने की योजना बनाई गई थी।
The plan was to kidnap the accomplice and fulfill the ransom money, the police arrested the accused

0 टिप्पणियाँ