Barabanki News... मोबाइल नम्बर बंद होने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड किए जाने के मामले में साइबर क्राइम थाने ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई सम्पूर्ण 20 हजार की धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी है।
आपको बता दें कि जिले के साइबर सेल को ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था. जिसमें आवेदिका नगर कोतवाली क्षेत्र के नियर तारा टिंबर विकाश भवन की नेहा सेठी पत्नी पंकज सेठी ने कोतवाली नगर के साथ साइबर आपराधियों द्वारा कॉल के माध्यम से मोबाइल नम्बर बंद होने का झांसा देकर व्हाट्सएप लिंक भेजकर 20,000 रूपये का फ्राड किये जाने का उल्लेख किया गया था। संदर्भित प्रकरण में तत्काल साइबर क्राइम थाने द्वारा साइबर तकनीक का प्रयोग कर संबंधित मर्चेंट से पत्राचार कर सम्पूर्ण धनराशि 20,000 रूपये आवेदिका के खाते में वापस कराया गया।
The money cheated on the pretext of mobile number being switched off was returned by the cyber cell.

0 टिप्पणियाँ