ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सुहागरात से लापता हुआ दूल्हा,सुबह बिजली के खंभे मिला मृत, मच गई सनसनी

 

Barabanki News... जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बीती रात से लापता युवक युवक का शव शुक्रवार की सुबह बिजली के खंभे से लटका मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि मृतक की 2 दिन पहले ही शादी हुई थी। मृतक की मौत के बाद इस बात पर सस्पेंस गहराया हुआ है कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि सुहागरात को ही मृतक कैसे लापता हो गया। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक फतेहपुर थाना क्षेत्र के के बंजरिया गांव के राजित राम के इकलौते बेटे अंकित (22) की शादी 30 अप्रैल को हुई थी। गुरुवार को सुहागरात के मौके पर वो अचानक एकदम से लापात हो गया। रात भर उसे तलाशने की कोशिशें जारी रहीं,लेकिन वो नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह उसका शव बिजली के खंभे से लटकता मिला। शव आधा जला हुआ था। पुलिस की मदद से शव को नीचे उतारा गया। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की शादी 30 अप्रैल को ही रामनगर थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव की सुधा के साथ हुई थी। 1 मई को वह अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर घर लौटा था। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। हर जुबां पर एक ही बात थी कि वो खंभे तक कैसे पहुंचा होगा। वारदात के बाद इस घटना से नई दुल्हन की हालत बेहद खराब हो गई है।


The groom went missing from his wedding night, was found dead on an electric pole in the morning, causing a sensation

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ