Barabanki News... जिले के मसौली थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाली का शव परिजनों ने लेने से इनकार कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद भी बीते 24 घंटे से युवती का शव मॉर्चरी मे रखा हुआ है।
आपको बता दें कि मसौली थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के मजरे भरथीपुर में गत 5 मई को शादी के मंडप से ढेरुवा साड़ी में प्रेमी भानुप्रताप सिंह के साथ फरार युवती शिल्पा यादव ने दूसरे दिन गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित मायाराम चौहान की आम की बाग में प्रेमी के साथ फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद युवक भानुप्रताप सिंह के परिजनों ने शव को लाकर दाह संस्कार कर दिया, लेकिन शिल्पा यादव के परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। शिल्पा का शव 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मॉर्चरी में है।
युवती के पिता राजबहादुर का कहना है कि शादी के दिन प्रेमी के साथ फरार होने के कारण मेरी जो बेइज्जती हुई है, उसके चलते उन्होंने शिल्पा से सभी संबंध तोड़ दिये थे। जिसकी लिखित शिकायत हमने 6 मई को सहादतगंज पुलिस चौकी मे कर दिया था तथा पंचनामा के दौरान ही हमने कहा था कि दोनों शवों का एक साथ दाह संस्कार प्रेमी के परिजनों द्वारा किया जाय, लेकिन भानुप्रताप सिंह के परिजनों ने ऐसा नही किया। हम शिल्पा का दाह संस्कार नही करेंगे। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता राजबहादुर ने बेटी का शव लेने से इनकार कर दिया। काफी समझाने पर भी वे नहीं माने है। युवती का शव पोस्टमार्टम हाऊस मे रखा है।
(माता पिता चाचा एव भाई बहनो का भी नही पसीजा दिल)
प्रेमी के संग फरार होने के दूसरे दिन प्रेमी के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या करने वाली युवती शिल्पा यादव का लम्बा परिवार होने के बाद भी लावारिस बनी हुई है मृतक युवती के पिता राजबहादुर सगे चार भाई रघुवीर, धर्मप्रकाश देशराज के आलावा युवती का बड़ा भाई मदन व सुधीर के आलावा 5 सगी बहने है जिसमे बड़ी बहन की शादी हुई थी जिसकी मृत्यु हो गयी है तथा तीन छोटी बहने है। इतने बड़ा परिवार होने के बाद भी शिल्पा यादव अपने के बींच भी लावारिस बनी हुई है और परिजन अंतिम दर्शन भी नही करना चाहते है।
The body of the girl who ran away from the wedding venue with her lover is waiting for the last rites, the relatives are not taking the body

0 टिप्पणियाँ