Barabanki News... अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के लक्ष्य विजन-2047 के तहत 2047 तक FIFA द्वारा आयोजित करायी जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता IFA वर्ल्ड कप भारतीय टीम की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के मकसद से डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन 21 मई से 04 जून, 2025 तक 15 दिवसीय फुटबॉल जागरूकता अभियान और प्रतियोगिता कराने जा रही है। ये नगर के कार्यक्रम केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा।
कार्यक्रम में प्रतिभागी बालक एवं बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों को अच्छी पृथक रहन-सहन की व्यवस्थाओं के साथ पौष्टिक नाश्ते (फल, दूध, अण्डा, ब्रेड, अंकुरित अनाज आदि) के साथ उच्च कोटि का पौष्टिक भोजन (मिष/निरामिष) प्रदान किया जाएगा। इस आवासीय अभियान के दौरान प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के रूप में शारीरिक दक्षता में वृद्धि हेतु शक्ति प्रशिक्षण, तैराकी, ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए प्रतिभागियों की सुविधा हेतु रात्रि प्रशिक्षण सत्र आदि की भी व्यवस्था प्रस्तावित है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग के प्रतिभागियों को सम्मिलित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु एसोसिएशन द्वारा एक निर्धारित प्रारूप पर पंजीकरण प्रपत्र निर्गत किया गया है, जिसे प्रतिभागी निर्धारित अल्प पंजीकरण शुल्क रू0 2000 मात्र जमा कर प्राप्त कर सकते हैं तथा आवेदन पत्र पूर्ण कर अपने माता-पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर कराकर एसोसिएशन के समक्ष प्रस्तुत करेगा। तदोपरान्त सम्बन्धित बालक व बालिका प्रतिभागी उक्त प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर सकेगा।
प्रशिक्षकों का चयनः-समस्त प्रतिभागी बालक व बालिका खिलाड़ियों को उच्च कोटि क प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन द्वारा प्रमाणित तथा उच प्रशिक्षित एवं अनुज्ञप्तिधारक के बाहर के निवासी फुटबॉल प्रशिक्षकों का चयन किया गया है।
The Indian team will be able to reach the IFA World Cup by 2047, a special camp will start from May 21, football lovers can participate

0 टिप्पणियाँ