ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: संविधान बचाओ सम्मेलन से तनुज की दहाड़-भारत की आत्मा के लिए हम लड़ते रहेंगे

 

Barabanki News... संविधान सिर्फ एक किताब नही बल्कि ये भारत के करोड़ों नागरिकों की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आजादी की गारण्टी है। आज जब देश में संविधान के मूल तत्वों को कमजोर करने की साजिसें रची जा रही है। तब कांग्रेस पार्टी संघर्ष करके संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं। हमारे लोकसभा क्षेत्र की जनता ने संविधान बचाओं सम्मेलन में ऐतिहासिक भागीदारी निभाकर ये साबित कर दिया है कि वो संविधान को बचाने के लिये जागरूक है। अभी ये शुरूआत है हम रूकेंगे नही जब तक क्षेत्र का अन्तिम नागरिक भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हो जाता है। तबतक हम लड़ते रहेंगे-संविधान के लिये, लोकतन्त्र के लिये और भारत की आत्मा के लिये।


   

उक्त उद्वगार स्थानीय सासंद तनुज पुनिया ने रविवार को नगर के गन्ना संस्थान परिसर में आयोजित संविधान बचाओं सम्मेलन में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों युवा, वरिष्ठ नागरिकों किसान, महिलाओं और सामाजिक संगठन के लोगों के बीच व्यक्त किये। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा संचालन मीडिया प्रभारी सरजू शर्मा तथा राम हरख रावत ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपदीय प्रदेशीय क्वार्डिनेटर अतुल सिंह मौजूद रहे। 

 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्मेलन की शुरूआत मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने संविधान रचईता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण करके की। संविधान बचाओं सम्मेलन स्थल पर पहुंचते ही वहां मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने गगनभेदी नारों के साथ उनका अभूतपूर्व स्वागत किया तथा मंच पर 21 किलों की माला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अजीत वर्मा, अजय रावत, सरजू शर्मा, केसी श्रीवास्तव ने पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विशिष्ठ अतिथि जनपदीय क्वार्डिनेटर अतुल सिंह ने कहा कि, ये संविधान सम्मेलन सिर्फ एक कार्यक्रम नही बल्कि एक प्रतिज्ञा है। संविधान को बचाने की लोकतन्त्र को पुनः संजीवनी देने की और जनता को उसका हक दिलाने का हम कांग्रेसजन सकल्प लेते हैं कि, चाहे कितनी भी चुनौतियां आयें संविधान पर आंच नही आने देंगे। 1

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि, जननायक राहुल गांधी एक अकेले राजनेता हैं जो पूरी ताकत और ऊर्जा से भाजपा से और बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। संविधान बचाओं सम्मेलन करने का उद्देश्य न केवल वर्तमान राजनीतिक परिस्तिथियों में संविधान की मूल आत्मा की रक्षा करना था बल्कि आम जनमानस को उसके संवैधानिक अधिकारों कर्तव्यों और लोकतान्त्रिक संरचना के प्रति जागरूक करना था। ये संविधान बचाओं सम्मेलन हम विधानसभा वार आयोजित करके आवाम को संविधान के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटो वाला ने सफल संविधान सम्मेलन के आयोजन पर जनपद के कोने कोने से आये हुये कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुये सम्मेलन के समापन की घोषणां की, अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया जी कार्यक्रम में नही आ सके। 

सम्मेलन में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, क्वार्डिनेटर अतुल सिंह, सरजू शर्मा, अमरनाथ मिश्रा, मोईनुद्दीन अंसारी,केसी श्रीवास्तव, आदर्श पटेल, फरहान वारसी, रमाकान्त मौर्या, मोहम्मद इजहार एडवोकेट, चित्रा वर्मा, रामानुज यादव, कमल भल्ला, शबनम वारिस, विजयपाल गौतम, शिव शंकर शुक्ला, अजय रावत, राम हरख रावत, सिकन्दर अब्बास, जमील प्रमुख, देवेन्द्र सिंह मोनू, प्रशान्त सिंह, रमेश कश्यप, शिव बहादुर वर्मा, जयन्त गौतम, वीरेन्द्र प्रताप यादव, धनन्जय सिंह, प्रेम नारायण शुक्ला, आरडी राव, दानिस खान, राजेन्द्र सोनी, फैसल सभासद, नसरा खातून, सकीरा बेगम, रेशमा खालिद, लालमती, राधिका, सरोज देवी, भानुमती, अंजू, संगीता, शीला, भस्मा प्रसाद मिश्रा, मोहम्मद जीशान, सौरभ पाण्डेय, अखिलेश वर्मा, बाबा सन्त शरण वर्मा, जलालुद्दीन गुड्डू, सियाराम यादव, सरवर सिद्दीकी, रिंकू सोनी, सुशील वर्मा, महेन्द्र पाल वर्मा, फरीद अहमद, अनिरूद्ध यादव, विजय बहादुर वर्मा, मोहम्मद सफी आजाद, आमिर किदवई, सद्दाम हुसैन, सुरेन्द्र वर्मा, इन्द्रेश वर्मा, रामचन्द्र वर्मा, श्याम सुन्दर वर्मा, सुरेन्द्र मिश्रा, कमलेश चन्द्र शर्मा, देवेन्द्र यादव, आरके तिवारी सुरेश यादव, मोहम्मद शुऐब, गुड्डू गौतम, गोपी कनौजिया, आनन्द रावत, त्रिभुवन यादव, तौकीर अहमद सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Tanuj roared from the Save Constitution Conference- We will continue to fight for the soul of India

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ