ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Lucknow: पत्रकार आशोक श्रीवास्तव के खिलाफ तनुज ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज कराने की मांग, जानें क्या है मामला?

 

Lucknow News... बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने मंगलवार को डीडी न्यूज के पत्रकार पर एफआईआर करने के हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर दी है। तनुज का आरोप है कि डीडी न्यूज के पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्टर कांग्रेस नेताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

   

आपको बता दें कि डीडी न्यूज पर एक प्रोग्राम को चलाने के 'देश तैयार... पर घर में कितने गद्दार' शीर्षक दिया था। और इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दूसरे कांग्रेस नेता की फोटो लगाई थीं। सांसद तनुज पुनिया ने इसे कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ झूठी और दुर्भावनापूर्ण खबर फैलाने का आरोप लगाते हुए डीडी न्यूज चैनल के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ अभियोग दर्ज करने की मांग को लेकर तहरीर दी है।
तहरीर में सांसद तनुज पुनिया का आरोप है कि 10 मई को डीडी न्यूज चैनल के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से झूठी व मनगढंत खबर प्रचारित की गयी, जिससे न केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की राजनीतिक प्रतिष्ठा को धक्का लगा हैं,अपितु कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता भी उक्त पत्रकार द्वारा की गयी अप्रिय घटना से आहत हैं।
तनुज ने तहरीर में कहा है कि डीडी न्यूज चैनल के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए गद्दार जैसे अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया,जो कि पूरी तरह से अस्वीकार व असंवैधानिक हैं। वर्तमान समय में जहां एक ओर पूरा देश पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहा हैं तथा कांग्रेस पार्टी सहित पूरा विपक्ष सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हैं. ऐसे समय में विपक्षी दल के नेता के लिए एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के पत्रकार द्वारा इस प्रकार के अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया जाना पूरी तरह से उनकी गलत मंशा एवं मानसिकता को दर्शाता है।

   

तनुज ने आगे लिखा है कि कांग्रेस पार्टी ने आतंकवाद के खिलाफ उठाए गये कदमों में केन्द्र सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया हैं। ऐसी स्थिति में डीडी न्यूज के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव टी.वी. शो में एकता का संदेश देने के बजाए देश में नफरत फैला रहे हैं। अशोक श्रीवास्तव का ये कदम राजनैतिक लाभ हासिल करने की साजिश को भी दर्शाता है, इसलिए पत्रकार के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए।

Tanuj has filed a complaint against journalist Alok Srivastava and demanded that a case be registered against him.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ