ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: समर कैंप-स्वास्थ्य, जीवन रक्षा और खेलों का समन्वय

 

Barabanki News... समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों एवं इच्छुक अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों में चल रहा 21 दिवसीय समर कैंप स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कौशलों को सीखने और समझने का साधन बन रहा है।

 कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित गतिविधियों की शुरुआत प्रातः 1/2 घण्टे के योग एवं व्यायाम सत्र से होती है। प्रशिक्षित योगाचार्यों व शिक्षकों के निर्देशन में छात्रों ने विभिन्न आसनों के साथ मानसिक संतुलन, ध्यान व शरीर की लचीलापन बढ़ाने के अभ्यास किए। 

 इसके पश्चात विद्यालयों में स्थानीय PHC/CHC के चिकित्सकों, रेडक्रॉस प्रतिनिधियों तथा स्काउट गाइड प्रशिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों को Basic Life Support (BLS), CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) तथा आकस्मिक चिकित्सा में उपयोग आने वाली प्राथमिक दवाइयों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। 

 अब तक कैंप में विद्यार्थियों ने यह सीखा कि आपात स्थिति में जीवन बचाने के लिए CPR किस प्रकार किया जाता है, घाव, बेहोशी, जलन आदि की प्राथमिक चिकित्सा कैसे दी जाती है, तथा कौन-कौन सी सामान्य दवाएं तुरंत उपयोगी हो सकती हैं। यह जानकारी न केवल शैक्षणिक बल्कि व्यावहारिक जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। 

 Legged Race (दो छात्रों की जोड़ी द्वारा बंधी टांगों के साथ दौड़), जैसै खेल जिसमें विद्यार्थियों ने टीम भावना, समन्वय और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यह गतिविधि उत्साह, हँसी और खेल भावना से भरपूर हो रही हैं। 

 जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में समर कैंप की गतिविधियाँ संचालित की गईं। त्रिपाठी विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य व सुरक्षा की महत्ता समझा रहे हैं तथा CPR जैसी तकनीकों को जीवन रक्षा के लिए आवश्यक बता रहे हैं। 

 इस तरह जनपद का यह समर कैंप विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास की दिशा में एक संतुलित और प्रभावशाली पहल बन चुका है।

Summer Camp- Integration of Health, Survival and Sports


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ