Barabanki News... नगर के गन्ना दफ्तर में उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रहा। संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक 80 संविदा कर्मी सकुशल वापसी नहीं किए जाएंगे तब तक अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी रहेगा। इसकी के साथ संघ के पदाधिकारियों ने एमएलसी इंजीनीयर अवनीष पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या को भी मांगों का ज्ञापन सौंपा है।
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा के द्वारा किया जा रहा है। वहीं इसकी अध्यक्षता मुकेश कुमार शर्मा एवं नेतृत्व अमरेश शर्मा द्वारा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि जब तक जिले के 380 संविदा कर्मी सकुशल वापसी नहीं किए जाएंगे, तब तक अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी रहेगा। धरने का प्रबंधन एवं शासन की तरफ से कोई संज्ञान एवं रुचि नहीं ली गई है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के संबंध में एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार पटेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए एवं समस्याओं का निराकरण करने हेतु ज्ञापन दिया है। धरने में मुख्य रूप से उपस्थित रहे निशांत मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश कुमार, मुकेश कुमार शर्,मा शिवेंद्र कुमार, राजकुमार चौधरी, अमरेश शर्मा, रोहित कुमार लाल जी वर्मा, अनिकेत कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Strike of electricity contract workers continues, adamant on demand, no one took care

0 टिप्पणियाँ