ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: कागजों के काम से मौके पर मेल नहीं करा सकीं समाज कल्याण अधिकारी, मंत्री ने दो को किया सस्पेंड

 

Barabanki News... समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने रामनगर पीजी कॉलेज के छात्रावास निर्माण में घोटाले के आरोप में समाज कल्याण अधिकारी और छात्रावास के अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया है और एफआईआर कराने और अयोध्या के समाज क्लायण विभाग के सहायक निदेशक को जांच के निर्देश दिए हैं।


 आपको बता दें कि समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण सोमवार को रामनगर पीजी कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उन्होंने 5 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने काफी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरम्मत कार्यों के बारे में जानकारी ली तो तमाम काम बताए गए। इस पर उन्होंने सूची तलब की और कार्यक्रम में चले गए। कार्क्रम सम्पन्न कर फिर छात्रावास आए और कार्यों की सूची से मिलान करने लगे। सूची में बिजली के 250 नए स्विच दर्ज थे, जबकि निरीक्षण मे 39 ही मिले। नए बोर्ड 71 लगवाए बताए गए, मगर मिले एक भी नहीं । इसी प्रकार एलईडी फंटी लाइट 30 लगाई बताई गईं, मिली केवल 6। मंत्री बार-बार पूरे छात्रावास के सभी कमरों में गए और समाज कल्याण अधिकारी व अधीक्षक से कहा कि कार्यों की सूची से जो काम हुए उनको दिखा दें। मगर दोनों दिखा नहीं सके। आखिर में उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी सुषमा वर्मा व अधीक्षक संतोष कनौजिया को निलंबित कर एफआईआर कराने के निर्देश दिए व अयोध्या मंडल के डिपटी डायरेक्टर को गहन जांच करने को कहा। मंत्री की इस कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों में सन्नाटा पसर गया। छात्रों से भी उन्होंने कार्यों के बारे में जानकारी ली, तो बताया गया कि बोर्ड ही यहां कल लगाया गया है। मंत्री ने बताया कि अन्य जिलों मे भी मरम्मत के लिए 5 लाख दिए गए थे जहां रंगाई पुताई व अन्य कार्य करक्त छात्रावास सुस्ज्जित किए गए है। यहां तो कोई काम ही नहीं हुआ। गड़बड़ी करने वालो पर कार्रवई व रिकवरी भी होगी।

 मंत्री ने कॉलेज के शिक्षको की मांग पर इस छात्रावास को दस लाख रुपए और देने की घोषणा करते यह भी कहा कि ईमानदार अधिकारी को पोस्ट कर उससे बेहतर कार्य करवाया जाएगा ताकि यह अच्छा हो जाए।

Social welfare officer suspended for failing to match paper work on spot, minister suspends two

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ