ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: हथगोले के हमले में युवक की मौत के मामले में अब तक 8 गिरफ्तार

 

Barabanki News... जिले के मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम वाद-विवाद में चले हथगोले के हमले में युवक की में मौत के मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी इस मामले के अन्य वांछितों की तलाश में लगी हुई है।

   

पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीनम ने रविवार को बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) व 3 विस्फोटक अधिनियम में 6 वांछित अभियुक्तों मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव के शिवम सिंह पुत्र बघेल,प्रिंस सिंह, लकी पुत्रगण इन्द्रजीत सिंह, शुभम सिंह पुत्र बघेल सिंह, सुनील सिंह पुत्र तालुकदार सिंह और रूप सिंह पुत्र सर्वेश सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक अर्टिगा कार (यूपी 32 वाई एन 9035) व 04 अदद मोबाइल बरामद किए गए हैं।

आपको बता दें कि मोहम्मदपुरखाला थाना के गोड़ा पंचायत में कुछ दिनों पूर्व एक युवती किसी युवक के साथ भाग गई थी। गांव के ललित मौर्या पुत्र नरेंद्र मौर्या पर युवती के भगाने का आरोप था। शनिवार के देर शाम दोनों पक्ष में वाद-विवाद के बाद हथगोले के हमले में ललित का चचेरा भाई शैलेंद्र पुत्र सतीश मौर्या गंभीर रुप घायल हो गया था। शैलेंद्र को सूरतगंज सीएचसी ले जाया गया था। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया है। वहीं मौत की सूचना मिलते घर वालों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उधर गांव के मेघराज, राहुल, सुनील, इंद्रजीत, बघेल और मनोज पर हत्या के आरोप लगाकर परिजनों ने सीएचसी पर हंगामा शुरू कर दिया था। हंगामा बढ़ता देख कई थाना की पुलिस बुला ली गई थी।

So far 8 arrested in the case of death of youth in grenade attack

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ