ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: गिरोह बनाकर चोरी और लूट करने वाला सिराज धरा गया,15 हजार का था इनाम

 

Barabanki News... जिले के रामनगर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रूपये के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इनामिया बदमाश मारपीट कर लूट व चोरी जैसा जघन्य अपराधों में शामिल था। 

 आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरूवार को रामनगर पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रूपये के इनामियां लखनई के मदेयगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला भाण्डू डालीगंज के मो0 सिराज पुत्र शेराज को बिछलका मोड़ से गिरफ्तार किया गया। 

 अभियुक्त द्वारा संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर मारपीट कर लूट व चोरी जैसा जघन्य अपराध कारित किए जाते थे। अभियुक्त मो0 सिराज उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 15 हजार रूपये का इनाम/पुरस्कार घोषित किया गया था।

Siraj, who committed a heinous crime by forming a gang, was arrested, a reward of 15 thousand was given

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ