Barabanki News... देश के मौजूदा हालात और शांति व्यवस्था के मद्देनजर जिले के सतरिख कस्बा स्थित सैयद सलार साहू गाजी/बूढ़े बाबा की मजार की प्रबंध कमेटी ने इस साल सालाना उर्स और मेला स्थगित कर दिया है। कमेटी ने लोगों से अपील की है कि वो मेले ना आएं। घरों से ही लोग अपनी आस्था के मुताबिक कार्य करें। सैयद सलार साहू गाजी/बूढ़े बाबा की मजार की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सैयद कमीमुद्दीन उस्मानी ने वीडियो जारी कर कहा है कि देश में पहलगाम आतंकी हमले के बाद से जो युद्ध जैसे हालात देश में बने हुए हैं। उसके मद्देनजर इस साल का मेला और उर्स स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग मेले में ना आएं, वो अपने-अपने घरों से ही आपनी आस्था प्रकट करें। इसके साथ ही पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान हालात के मद्देनजर इस सतरिख में मेले और उर्स की अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए जायरीन इस बार मेले में ना आएं। आपको बता दें कि सतरिख कस्बे में सैयद सलार साहू गाजी/बूढ़े बाबा की मजार पर 14 से 18 मई तक मेला/उर्स प्रस्तावित था। आपको बता दें कि सतरिख के मेले में प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सुलतानपुर, अमेठी, रायबरेली, बहराइच, गोण्डा, उन्नाव, हरदोई,लखीमपुर खीरी,सीतापुर आदि जनपदों के आलावा दूसरे प्रदेशों से भी जायरीन और श्रद्धालु यहां पहुंचते थे और अपनी आस्था के मुताबिक विभि्न्न आयोजन करते थे। Satrikh Mela postponed, management committee appeals to pilgrims not to come

0 टिप्पणियाँ