ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सरदार बेन्त सिंह फाउन्डेशन की सराहनीय पहल, शुरू की निःशुल्क पेयजल सेवा

 

Barabanki News... जनपद न्यायालय में शनिवार को सरदार बेन्त सिँह फाउन्डेशन के द्वारा दादा बेन्त सिँह की सीट पर निःशुल्क पेयजल सेवा का शुभारम्भ किया गया। पेयजल सेवा का शुभारम्भ ज़िला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रितेश मिश्रा एवं महामंत्री रामराज यादव द्वारा किया गया। 

 अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने इस पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की गई तथा सरदार बेन्त सिँह फाउंडेशन को बधाई दी। महामंत्री रामराज यादव ने ज़िला बार के हर सम्भव सहयोग की बात कही। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष हरीश अग्निहोत्री, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं निवर्तमान अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई द्वारा दादा बेन्त सिँह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। 

 इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह बब्बन सिंह व हरीश अग्निहोत्री, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार सिँह, निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप यादव, पूर्व महामंत्री शाहीन अख्तर, सूरज यादव "गामा", सरदार अवतार सिंह, सरदार मंजीत सिँह, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय गुप्ता, पूर्व छात्रनेता- लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ दानिश सिद्दीक़ी एडवोकेट, अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ फ़ारुक अय्यूब, संयुक्त मंत्री प्रकाशन नवीन रस्तोगी एडवोकेट, जावेद महमूद किदवाई, पूर्व संयुक्त मंत्री प्रशासन विजय पाण्डेय, अंशुमान दास "बिल्लू", खुशीराम यादव, संयुक्त मंत्री प्रशासन देवराम यक़दव, उपाध्यक्ष द्वतीय मनोज कुमार सिंह, दारा यादव, यासिर अराफ़ात, मोहम्मद आमिर, रोहित निगम, मुस्तेहसन ज़ुबेर "जिम्मी", प्रदीप पाण्डेय, अमित सिंह, राजेश प्रताप सिंह, पंकज कुमार यादव, अमित सिंह, सरफ़राज हुसैन, सफ़वान किदवई, शेखर वर्मा, एडवोकेट हाईकोर्ट मोहम्मद हंज़ला, प्रमोद यादव, आशुतोष पाठक, अखिलेश कुमार यादव, मोहम्मद शाद, शारिक़ अहमद, धनंजय सिंह, शरद सिंह, मुन्शी ज़िलाउल हक़ आदि तमाम अधिवक्तागण व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Sardar Bent Singh Foundation's commendable initiative, starts free drinking water service

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ