ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

National: चीन और तुर्कीए को लेकर प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला

 

Lucknow News... राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार से तुर्की के भारत में आयात निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होनें कहा कि तुर्किए की ही सौंपी गयी मिसाइल व अस्त्र शस्त्र का हाल ही में पाकिस्तान ने भारत के विरूद्ध इस्तेमाल किया है। उन्होंने सवाल किया है कि तुर्किए तथा चीन को लेकर विदेश एवं रक्षा नीति में विरोधाभास आखिर क्यों नजर आ रहा है। 

प्रमोद तिवारी ने कहा है कि BJP केन्द्र में सत्ता की बागडोर संभाले हुए है। ऐसे में तुर्किए के सामान को भारत में आयात तथा निर्यात के लिए उसे अविलम्ब पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होनें कहा कि तुर्किए की ही सौंपी गयी मिसाइल व अस्त्र शस्त्र का हाल ही में पाकिस्तान ने भारत के विरूद्ध इस्तेमाल किया है। मोदी सरकार पर एक और कड़ा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उसका तुर्किए तथा चीन को लेकर विदेश एवं रक्षा नीति में विरोधाभास आखिर क्यों नजर आ रहा है। 

 राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि आपरेशन सिन्दूर को लेकर चीन पहला देश रहा जिसने सबसे पहले खड़े होकर कहा कि वह पाकिस्तान के साथ है। उन्होने कहा कि चीन का पाकिस्तान के साथ चीनी हथियारों के दम पर बेजां सामरिक सपोर्ट भी खुलकर भारत के खिलाफ दिखा। उन्होनें कहा कि चीन भारत के अभिन्न अंग अरूणांचल में रोज नाम बदलने का दुस्साहस किया करता है, ऐसी स्थिति में भाजपा की केन्द्र सरकार चीन के साथ व्यापार क्यों बढ़ा रही है। उन्होने तंज कसा कि यदि मोदी सरकार की चीन के सामने कोई कोर न दबी हो तब वह फौरन चीन से भी कारोबारी को बढ़ावा देना बंद करे। 

वहीं राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने मध्य प्रदेश में भाजपा शासित राज्य के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की एक बहादुर महिला सैन्य अधिकारी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को असहनीय ठहराया है। उन्होने कहा कि भारतीय सेना का हर जाबांज फरिश्ता व देवदूत बनकर देश की हिफाजत शौर्य के साथ कर रहा है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बिहार में अम्बेडकर छात्रावास में छात्रों के साथ संवाद को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर को भी भाजपा का कुत्सित एवं घृणित प्रयास बताया। उन्होने कहा कि भाजपा युवाओं तथा बेरोजगारो व दलितो एवं आदिवासियों के हक में राहुल गांधी की आवाज को दबाने की निरर्थक कोशिश कर रही है। उन्होने कहा कि इस मामले में कांग्रेस राहुल गांधी के संघर्षो को और मुखर बनाएगी। वही उन्होनें बिहार में राहुल गांधी को लेकर दर्ज एफआईआर के मामले में कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाये जाने का ऐलान किया है। विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने भीषण गर्मी में प्रदेश में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती को बेहद चिंताजनक बताया है, उन्होने कहा है कि सहालग के समय दिन व रात की पाली में बिजली कटौती से लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने प्रदेश सरकार से प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिजली कटौती से लोगों को फौरन निजात दिलाए जाने की मांग की है।


Pramod Tiwari lashes out at Modi government over China and Turkey

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ