ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: प्रधान पर छोड़ दी स्टार्ट स्कूटी, बाल-बाल बचे, सुरक्षा न मिलने पर इस्तीफे की दी धमकी

 

Barabanki News.... बदोसराय थाना व कस्बा में बेकरी की दुकान पर बैठे ग्राम प्रधान पर स्कूटी स्टार्ट कर स्पीड बढ़ाने के बाद छोड़ दिया। तेज रफ्तार बाइक के जोरदार टक्कर से प्रधान घायल हो गए हैं। पीड़ित प्रधान ने शिकायत बदोसराय पुलिस से किया है। हमले के बाद प्रधान चेतावनी दी है कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, तो वो इस्तीफा दे देंगे।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार बदोसराय कस्बा व थाना के ग्राम प्रधान निसार मेहंदी रविवार की देर शाम कस्बे के चौराहे पर किंतूर रोड स्थित फरीद बेकरी की दुकान पर बैठे थे। प्रधान का आरोप है कि किंतूर गांव के चांद बाबू एक मामले से अपने को जानी दुश्मन मान रहा है। स्कूटी से बगल की दुकान पर पहुंचा और फिर वापस हो गया। पीछे बैठे बच्चे को उतार कर स्टार्ट स्कूटी तेज रफ्तार से दुकान के अंदर छोड़ दिया। जिसकी टक्कर से बेंच पर बैठे प्रधान फुटबॉल की तरह हवा में उछाल कर दूर गिरे और घायल हो गए। आरोपी ने पुनः अपनी स्कूटी लेकर धमकी देते हुए भाग निकला। घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। ग्राम प्रधान ने बताया कि यदि सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। प्रधान पद से इस्तीफा देकर अपनी सुरक्षा के लिए खुद को सिलेंडर कर लूंगा‌। जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से किया है। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

 बदोसराय के ग्राम प्रधान निसार मेहंदी ने बताया कि 19 फरवरी से अब तक दो बार जानलेवा हमला किया जा चुका है। 19 फरवरी की शाम कोतवाली गेट पर विपक्षियों ने मारपीट किया था। इसके बाद किंतूर गांव में स्थित केनरा बैंक काम के लिए गए थे। बाहर खड़ी गाड़ी पर तोड़फोड़ की गई थी। चौराहे पर यह तीसरी बार हमला किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराई गईं, तो दिक्कतें हो सकती हैं।

Pradhan left the start scooty, narrowly escaped, threatened to resign if he did not get security

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ