Barabanki News... अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बीती सोमवार रात जिले के देवा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा हुआ है और चोरी की तीन बाइक्स बरामद की गई हैं।
आपको बता दें कि सोमवार रात स्वाट व देवा थाने की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट और चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर द्वारा रेंदुआ पल्हरी मोड़ के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग करते हुए संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया। इस पर मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे तथा फिसल कर गिर गये। इसके बाद संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद घायल अभियुक्त मूल रुप से नेपाल का और लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र त्रिवेणी नगर, निकट गौरव पब्लिक स्कूल के तिलक थापा उर्फ टीलू पहाड़ी उर्फ सोनू उर्फ विवेक थापा पुत्र नरेश, मूल रुप से रामनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर सुढ़ियामऊ हाल पता नगर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती उत्तर टोला बंकी के मो साजिद अंसारी पुत्र मो नसीर अंसारी और मूल रूप से बिहार के और हाल पता देवा थाना क्षेत्र के माती निकट पेट्रोल पंप के मो0 खुर्शीद पुत्र मो0 कुद्दूस को गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्त तिलक थापा उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 5 अदद मोटरसाइकिल, चांदी लगभग 88 ग्राम, 2190 रूपये नगद, 1 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद खोखा व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
जांच में पता चला है कि अभियुक्तगण द्वारा 22 मार्च को थाना देवा के कस्बा बरेठी स्थित शुभम ज्वैलर्स की दुकान में,व दो अन्य दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया था जिस सम्बन्ध में देवा थाने पर केस पंजीकृत है तथा देवा थाना क्षेत्र से 02 अदद मोटर साइकिल व कोतवाली नगर से 01 अदद मोटरसाइकिल चोरी की गयी थी । जिस सम्बन्ध में थाना देवा व कोतवाली नगर में केस पंजीकृत हैं।
Police operation against criminals continues, three arrested including Tilu Pahadi alias Sonu alias Vivek Thapa of Nepal after encounter

0 टिप्पणियाँ