ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 3 लाख रुपये, साइबर सेल ने वापस कराए

 

Barabanki News... क्विक सपोर्ट ऐप के माध्यम से मोबाइल को हैक कर साइबर फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में साइबर क्राइम थाने ने द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संपूर्ण 3 लाख की राशि आवेदक के खाते में वापस करा दी है। 

 दरअसल साइबर सेल को ऑनलाइन 1930 पर नगर कोतवाली क्षेत्र के आवेदक विशंभर सिंह पुत्र छेदन लाल ने शिकायत की थी कि जिसमें कहा गया था कि क्विक सपोर्ट ऐप के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक कर यूपीआई से रूपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं। संदर्भित प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल/थाना द्वारा तत्काल बैंक/मर्चेंट से पत्राचार कर खाता होल्ड कराकर सम्पूर्ण धनराशि 3,00,000 रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया।


Mobile hacked and Rs 3 lakh withdrawn from account, cyber cell returns it

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ