ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki News... मोबाइल गिरा और खाते से निकल गए 30 हजार रुपये, साइबर सेल ने वापस कराए

 

Barabanki News... मोबाइल गिर जाने के बाद खाते से UPI के माध्यम से फ्रॉड किए जाने के मामले में साइबर क्राइम थाने ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संपूर्ण 30,000 रूपये की धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दिए हैं। 


 दरअसल जिले के साइबर सेल को ऑनलाइन 1930 के माध्यम से प्राप्त सूचना मिली थी कि आवेदक रामनगर थाना क्षेत्र के सूरज वर्मा पुत्र स्व० रणजीत ने मोबाइल गिर जाने के बाद खाते से UPI के माध्यम से फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में उल्लेख किया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल ने तत्काल बैंक और मर्चेंट से पत्राचार कर खाता होल्ड कराकर सम्पूर्ण धनराशि 30,000 रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

Mobile phone dropped, Rs 30,000 withdrawn from account, cyber cell returns

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ