ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जबरन कराए जा रहे टंकी निर्माण रोकने के लिए DM को ज्ञापन

 

Barabanki News... भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति ने हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के लेखपाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के बैनर तले दर्जनों किसानों ने लेखपाल के द्वारा निजी जमीन पर जबरन कराए जा रहे टंकी निर्माण के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा है। 1


डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में किसानों का आरोप है कि हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के मड़ियावा गांव पोस्ट उस्मानपुर में गाटा संख्या 196 रकबा 0,5850 हे०, जो अब्दुल कलाम पुत्र वाहिद खान के नाम से दर्ज है। इसकी कुछ जमीन पर पानी की टंकी का निर्माण लेखापाल व ग्राम सभा द्वारा जबरन करवाया जा रहा है, जबकि पानी टंकी का प्रस्ताव गाटा (संख्या 194 ) के लिए पारित किया गया था। पीड़ित किसान ने पिछले साल 24 सिंतबर को हैदरगढ़ एसडीएम पक्की पैमाइश के लिए अर्जी दी थी। वहीं पिछली 7 जनवरी को पैमाइश करके पत्थर गड़वाकर निशानदही करवा दिया। आरोप हे इसके बाद फिर नाप करवाई गई। तीसरी बार आरआई साहूजी व लेखपाल राहुल कनौजिया ने जमीन की नाप की और 25 फरवरी की रिपोर्ट में रिपोर्ट में कुछ बिंदु गलत लिख दिए। गलत बिंदुओं को हटाने के लिए किसान ने 5 मार्च को एसडीएम हैदरगढ़ को फिर लिखित शिकायत दी। उसके बाद 25 मार्च को उपजिलाधिकारी ने लिखित में दिया कि पैमाईश नहीं हो सकती। 4 बार टीम गठित करके भेजा गया है व पैमाइश करवाई गई है। किसान अब्दुल कलाम ने जिलाधिकारी उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर जमीन खाली करवाकर पीड़ित किसान को न्याय दिलाने की मांग की है।

Memorandum to DM to stop construction of tanks being forcibly done

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ