Barabanki News... जिले के सिरौलीगौसपुर तहसील के दुर्जनपुर पट्टी गांव में मंगलवार को इमाम खुमैनी फाउंडेशन, काजमी हेल्थकेयर सोसाइटी और दि लिप्रोसी मिशन के संयुक्त तत्वाधान में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में लोगों की आंखों की मुफ्त जांच की गई। साथ ही उन्हें मुफ्त दवाएं और चश्में भी वितरित किए गए।
आपको बता दें कि इमाम खुमैनी फाउंडेशन, काजमी हेल्थकेयर सोसाइटी और दि लिप्रोसी मिशन के संयुक्त तत्वाधान में लगातार इस तरह के कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुफ्त जांच और परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं और चश्में वितरित किए जा रहे हैं। अब हजारों की तादाद में लोग इन मेडिकल कैंप का फायदा उठा चुके हैं। इसी क्रम में मंगलवार को अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता इबादुर्रहमान के आवास पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में 70 से ज्यादा मरीजों की आंख की जांच की गई और उन्हें दवाएं भी दी गईं। जांच के दौरान 12 मरीजों को मोतियाबंद पाया गया। इन्हें अगले दिन एंबुलेंस द्वारा ऑपरेशन के लिए लेप्रोसी मिशन हॉस्पिटल रवाना किया जाएगा। कैंप में डॉक्टर्स ने मरीजों को आंखों की जांच के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि आंखों की उन्हें नियमित जांच करानी चाहिए। इससे जब वक्त पर आंख की बीमारियां पकड़ में आ जाती हैं, तो उनका आसानी से इलाज हो जाता है। आंख शरीर का सबसे अहम हिस्सा है। इसके बिना जीवन में सिर्फ अंधेरा है। इसलिए आंख के मामले में जरा भी कोताही न करें।
इस नेक पहल को सफल बनाने में डॉ. ग़रीमा,मुमताज़ अहमद,ज़ाकिर अली,तालीब हुसैन,डॉ. मीज़ान ख़ान ने अहम भूमिका निभाई। इस अभियान ने न सिर्फ आँखों का इलाज किया, बल्कि दिलों में उम्मीद का दिया भी जलाया। गाँव-गाँव में यह संदेश फैल गया है कि आज भी हमारे समाज में ऐसे लोग और संस्थाएँ मौजूद हैं जो बिना किसी स्वार्थ के, सिर्फ इंसानियत के नाम पर सेवा कर रही हैं।
यह सिर्फ एक कैंप नहीं, बल्कि उन बेआवाज़ चीख़ों की सुनवाई है, जिनकी आंखें तो थीं पर उनमें रौशनी नहीं थी। आज जब वो आंखें फिर से दुनिया को देख पाएंगी, तो हर मरीज की दुआ उन तमाम लोगों के लिए होगी, जो इस मुहिम में भागीदार बने।
इमाम खुमैनी फाउंडेशन और उसके सहयोगी संगठनों को सलाम, जिनकी वजह से गरीबों की ज़िंदगी में फिर से उजाला लौट रहा है।
Medical eye examination done, people made aware

0 टिप्पणियाँ