रिपोर्ट-सैफ मुख्तार
Barabanki News... 35 साल तक कई पदों पर रहने के बाद बीएसपी को छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी उर्फ मुस्सन ने कहा है कि मायावती ने मान्यवर कांशीराम के काम को खत्म कर दिया है और उस काम को अब अखिलेश यादव कर रहे हैं। इसलिए वो बीएसपी को छोड़कर सपा में आए हैं। सलाहुद्दीन सिद्दीकी उर्फ मुस्सन शनिवार रात नगर के अयोध्या-लखनऊ स्थित हाईवे पर स्थित एक प्रतिष्ठत होटल में सामाजिक संगठन फ़िल्ज़ा कल्चरल फाउंडेशन की तरफ से उनके लिए आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी उर्फ मुस्सन ने अपने संबोधन में कहा कि 35 साल बाद जब बीएसपी छोड़ने की वजाह जब लोग पूछते हैं, तो मैं कहता हूं कि कांशीराम के काम को जब मायावती ने बंद कर दिया और उस काम को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुरू कर दिया, तो मैं अब उनके साथ आ गया हूं। उन्होंने कहा कि मायावती ने कांशीराम के बामसेफ और बीएस-4 को खत्म कर दिया और अखिलेश यादव ने पीडीए के तौर पर उसे अपना लिया। उन्होंने कहा कि जो लड़ाई कांशीराम लड़ रहे थे, वही लड़ाई अखिलेश यादव पीडीए के जरिए लड़ रहे हैं। सलाहुद्दीन उर्फ मुस्शन सम्मान समारोह के आयोजक वली सिद्दीकी और उनकी पूरी टीम की सराहना की और कहा कि यहां मौजूद हर लोगों की अपनी एक शख्सियत है और इनके साथ हजार-हजार आदमी जुड़ा है।पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी उर्फ मुस्सन और नवनिर्वाचित जिला बार एसोसिएशन नरेंद्र वर्मा के लिए आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने सलाहुद्दीन से पुराने रिश्तों को याद किया और भरोसा दिलाया कि उनका पार्टी में पूरा सम्मान होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सलाहुद्दीन सिद्दीकी उर्फ मुस्सन एक अनुभवी और जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। गोप ने इस दौरान नवनिर्वाचित जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा की तारीफ की और कहा कि बुहुत कम लोग होते हैं, जो सीमित संसाधनों में अपनी बात बड़े मंचों पर रखते हैं। नरेंद्र वर्मा उनमें से एक हैं।
सम्मान समारोह को संबोधित मशहूर मुस्लिम घर्मगुरू मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सलाहुद्दीन सिद्दीकी उर्फ मुस्सन के फरुद्दीन अली अहमद कमेटी का चेयरमान रहते हुए उर्दू के लिए उनकी खिदमात को याद किया और उम्मीद की कि वो यहां भी कामयाबी हासिल करेंगे।
कार्यक्रम को पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू,सपा के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, नरेंद्र वर्मा, हिसाल बारी किदवाई, फजल इनाम मदनी समेत कई लोगों ने संबोधित किया। अंत में कार्यक्रम में आए तमाम मेहमानों का पूर्व ब्लॉक प्रमुख निंदूरा और समाजी कार्यकुन तालिब नजीब कौकब ने स्वागत किया।
इससे पहले फ़िल्ज़ा कल्चरल फाउंडेशन की तरफ से तमाम अतिथियों का फूल और शाल पेश करके स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार और सांझी विरासत के संयोजक परवेज अहमद ने किया।
Maya finishes Kanshi Ram's work, says Salahuddin



0 टिप्पणियाँ