Barabanki News... जिले की स्वाट/सर्विलांस टीम व मसौली पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने 3 मई को हुऊ सत्येन्द्र हत्याकाण्ड अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में काफी मशक्कत करनी पड़ी है, क्योंकि इसमें कई एंगल निकल कर आ रहे थे। काफी खोजबीन के बाद एक कॉल रिकार्डिंग और CCTV के माध्यम से पुलिस सही मुजरिमों तक पहुंचने में कामयाब रही है।
आपको बता दें कि 4 मई को मसौली थाना क्षेत्र के डडियामऊ गांव के गंगा प्रसाद पुत्र छोटे लाल ने मसौली थाने में तहरीर दी कि उसके पुत्र सत्येन्द्र विश्वकर्मा (20) की मसौली थाना क्षेत्र के मलौली गांव स्थित उसकी क्लीनिक पर बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर गांव के व कुछ अन्य लोगों द्वारा जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों से मारा-पीटा गया। घायल सत्येन्द्र उपरोक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर मसौली पुलिस ने 10 नफर नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर टीम को साक्ष्य संकलन एवं घटना के सफल अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का ग गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसी क्रम में स्वाट सर्विलांस व थाना मसौली की संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेल डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण किया और रामनगर थाना क्षेत्र के हरसौली गांव के श्रीराम शुक्ला शुक्ला पुत्र शिवशंकर और सफदरगंज थाना क्षेत्र के मुस्काबाद गांव के पंकज मौर्या पुत्र रामकिशोर निवासी को शनिवार को अइमावाजिदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशदिही पर 02 तमंचा, 03 तीन अदद जिंदा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 02 अदद बांस के डण्डे व घटना अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी नॉर्थ विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि इस घटना का मुख्य/वांछित अभियुक्त मसौली थाना क्षेत्र मलौली गांव का शुभम पुत्र श्रीप्रकाश अवस्थी है, जिससे मृतक सत्येंद्र का किसी बात को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था, जिस कारण वांछित अभियुक्त शुभम् अवस्थी मृतक से रंजिश रखता था एवं फोन पर उसे धमकियां भी दे चुका था। वांछित अभियुक्त शुभम् अवस्थी द्वारा अपने श्रीराम शुक्ला व दो अन्य दोस्त अभियुक्त पंकज वर्मा (गिरफ्तार), अजय वर्मा पुत्र अम्बिका प्रसाद मुस्काबाद थाना सफदरगंज (वांछित) के साथ मिलकर सत्येन्द्र विश्वकर्मा को मारने की योजना बनाई। 3 मई की शाम चारो अभियुक्त ने मलौली में एकत्रित होकर एक साथ पार्टी की फिर सत्येन्द्र विश्वकर्मा की क्लीनिक के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर सत्येन्द्र पर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी।
एएसपी नॉर्थ विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक इस ब्लाइंड मर्डर में कई एंगल निकल रहे थे। मृतक के परिजनों ने पुरानी जमीनी में कुछ लोगों को नामजद कराया था। इसके अलावा मृतक के क्लीनिक में एक लड़की कार्य करने आई थी,जो सिर्फ 15 दिन ही काम करके चली गई थी। इसलिए मामले तक पहुंचने में थोड़ी मशक्कत हुई। लेकिन मृतक के मोबाइल में एक रिकॉर्डिंग मिली जिससे ये मामला आसान हुआ। एएसपी नॉर्थ विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कॉल रिकॉर्डिंग से मृतक और शुभम अवस्थी में दुश्मनी का खुलासा हुआ उसके बाद सीसीटवी फुटेज से मामले का खुलासा किया गया, क्यूंकि वारादात के बाद सभी आरोपी क्लीनिक का CCTV तोड़ने गए थे। उन्होंने CCTV तोड़ तो दिया, लेकिन उससे पहले वो इसमें कैद हो चुके थे। मामले में अभी दो लोगों को पकड़ा गया है,जबकि मुख्य आरोपी और एक अन्य अभी फरार है।
Many were suspected in blind murder, call recordings and CCTV footage led to the real murderer

0 टिप्पणियाँ