ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: धरा गाय 25 हजार का इनामी, सत्येंद्र हत्याकांड में था वांछित

 

Barabanki News... जिले की मसौली पुलिस ने फार्मासिस्ट सत्येंद्र हत्याकांड में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। 

 आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को मसौली पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर वांछित 25 हजार रूपये के इनामियां सफदरगंज थाना क्षेत्र के मुश्काबाद गांव के अजय कुमार वर्मा पुत्र अम्बिका प्रसाद बांसा चौराहा,रहरामऊ से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा .315 बोर जिन्दा कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट में केस पंजीकृत किया गया। अभियुक्त अजय कुमार वर्मा उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रूपये का इनाम/पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने 10 मई को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 
]
 आपको बता दें अजय कुमार वर्मा पुत्र अम्बिका प्रसाद 3 मई को मसौली थाना क्षेत्र के मलौली गांव में फार्मासिस्ट सत्येंद्र हत्याकांड में वांछित था। इस घटना का मुख्य अभियुक्त मसौली थाना क्षेत्र मलौली गांव का शुभम पुत्र श्रीप्रकाश अवस्थी है। आरोप है कि अभियुक्त शुभम् अवस्थी ने अपने श्रीराम शुक्ला व दो अन्य दोस्त अभियुक्त पंकज वर्मा (गिरफ्तार), अजय वर्मा पुत्र अम्बिका प्रसाद के साथ मिलकर सत्येन्द्र विश्वकर्मा को मारने की योजना बनाई थी। 3 मई की शाम चारो अभियुक्त ने मलौली में एकत्रित होकर एक साथ पार्टी की फिर सत्येन्द्र विश्वकर्मा की क्लीनिक के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर सत्येन्द्र पर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

Man wanted in Satyendra murder case

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ