Barabanki News... लखनऊ के तिवारीगंज स्थित सरस्वती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के तत्वाधान में बड़ागांव के पंचायत भवन में रविवाप को एक दिवसीय स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की देखरेख मे आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर मे सौ से अधिक लोगों का पंजीकरण कर आंख एवं दांतों की जांच की गयी। 111 दंत रोग चिकित्सक डॉ आकांक्षा दुबे ने कहा शरीर के दो ऐसे अंग हैं, जिनके खराब होने से जीवन अधूरा है। इसलिए समय समय पर आंख एव दांत की जांच अवश्य कराना चाहिए। आंख और दांतों की जांच नियमित रूप से करनी चाहिए, क्योंकि ये आपके समग्र स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। नियमित जांच से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का पता चल सकता है और समय पर उपचार से उन्हें ठीक किया जा सकता है।
नेत्र चिकित्सक डॉ सुमित ने कहा कि नियमित रूप से आंखों की जांच से आपको दृष्टि से संबंधित समस्याओं का पता चल सकता है, जैसे कि निकट दृष्टि दोष (मायोपिया), दूर दृष्टि दोष (हाइपरोपिया), या एस्टिग्मेटिज्म, जो कि समय पर इलाज के साथ ठीक किए जा सकते हैं। इसके आलावा आंखों की जांच से अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी पता चल सकता है, जैसे कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और कुछ प्रकार के कैंसर. यदि आपको कोई समस्या है, तो समय पर इलाज से आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे प्रोग्राम मैनेजर सैय्यद सादाब अहमद के साथ आये अनुपम, अंकिता कुमारी, रूबी यादव, रिषभ कुमार, रंजीत कुमार ने एक सैकड़ा से अधिक मरीजों की जाँच कर उचित परामर्श दिया।
Life is incomplete without eyes and teeth, get regular check-ups – Akanksha Dubey

0 टिप्पणियाँ