Barabanki News... फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से गुरुवार को नगर के जमील-उर-रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज की बोर्ज पीरक्षा की टॉर्पर्स छात्राओं को सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि फरजाना बेगम मेमोरियाल ट्रस्ट हर साल विभिन्न स्कूलों में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता है। इसी क्रम में गुरुवार को जमील-उर-रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज की 10वीं और 12वीं की टॉपर्स का सम्मान किया गया। छात्राओं को ट्र्स्ट के अध्यक्ष जिले के मशहूर यूनानी डॉक्टर एएच उस्मानी ने प्रमाण-पत्र और पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। जमील-उर-रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज में इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 86.6% अंकों के साथ तेजस्वी वर्मा प्रथम रही हैं। वहीं दूसरे नंबर 82 फीसदी नंबरों के साथ फरहीन जबीन रही हैं। जबकि 80% अंकों के साथ मोहिनी गोस्वामी तीसरे नंबर पर रही हैं। इंटर 83.2 फीसदी नंबरों के साथा ज़ेबा अव्वल रही हैं, जबककि द्वितीय स्थान पर शाजिया रही हैं। शाजिया ने कुल 75.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर 75 फीसदी अंकों के साथ नूर फातिमा रही हैं।
फरजाना बेगम मेमोरियाल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर एएच उस्मानी ने इस मौके पर होनहार छात्राओं की हौसला अफ्जाई की और संस्था की तरफ से हर संभव मदद का वादा किया। जमील-उर-रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज के बेहतरी रिजल्ट के लिए उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल,टीचर,प्रबंथक समेत पूरे स्टाफ की तारीफ की और कहा कि जमील-उर-रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज बेटियों के भविष्य संवारने में जो भूमिका अदा कर रहा है। उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं।
इससे पहले कॉलेज की प्रिंसिपल इकबाल फातिमा ने गुलदस्ता देकर कॉलेज की प्रबंधक तरब किदवई, डॉ उस्मानी और अमीर सुफियान का स्वागत किया और साथ ही कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट भी दी। मैनेजर तरब किदवई ने प्रिंसिपल टीचर्स और स्टूडेंट्स को बधाई दी और डॉ. उस्मानी को धन्यवाद दिया। डॉ. उस्मानी ने लड़कियों से कुछ सवाल भी पूछे और सही जवाब देने वालों को तोहफे दिए। साथ ही कहा कि अगले साल आप लोग इतनी मेहनत करें कि मेरिट लिस्ट में आपका नाम भी मेरी दुआ और इच्छा है।
Jameel-your-Rehman Girls Inter College toppers encouraged by Farzana Begum Memorial Trust


0 टिप्पणियाँ