Barabanki News... स्वाट टीम व रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 12 घंटों के अन्दर प्रत्युष मर्डर का सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया है। प्रत्युष की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी।
आपको बता दें की बुधवार रात रामनगर थाना क्षेत्र के ददौरा गांव में उड़ीसा राज्य के नयापाड़ा जिले वा थाने के बनका खडियार रोड के प्रत्युष पुत्र बेलार का शव आम के बाग में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। वादी नरेन्द्र सेट्टी पुत्र पारस सेट्टी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसी क्रम में गुरुवार को स्वाट टीम व रामनगर थाने की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त छोटू पुत्र सप्रु मांझी निवासी कल्यानपुर जनपद नयापाडा, उड़ीसा हालपता विजय चन्देल ईंट भट्ठा ग्राम ददौरा थाना रामनगर को तालपाल पुरवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 1 अदद चापड़ बरामद किया गया ।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि मृतक प्रत्युष व अभियुक्त छोटू उड़ीसा प्रान्त के रहने वाले हैं तथा विजय चन्देल ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते थे। अभियुक्त छोटू ईंट भट्ठा पर काम करने वाली एक लड़की से बातचीत करता था तथा मृतक प्रत्युष भी अक्सर उसी लड़की से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर अभियुक्त, प्रत्युष को मना करता था फिर भी मृतक उसी लड़की से बात करता था। अभियुक्त, मृतक से रंजिश रखने लगा। बुधवार को अभियुक्त छोटू, मृतक प्रत्युष को मेला दिखाने के बहाने ले गया, जहां पर दोनों लोगों ने साथ में शराब पी। उसके बाद अभियुक्त, मृतक को ग्राम ददौरा में आम के बाग में ले गया। मृतक शराब के अत्याधिक नशे के कारण वहीं पर लेट गया उसी समय अभियुक्त द्वारा भट्ठे से चापड़ लाकर मृतक पर वार करके हत्या कर दी और शव को वहीं पुआल के पीछे छिपाकर चला गया ।
In a love triangle, a kiln worker was made drunk by his partner and then he was cut with an axe

0 टिप्पणियाँ