Barabanki News... जिले के थाना व कस्बा मसौली में डाकखाने के निकट स्थित कैंटीन में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 सौ एमएल के 24 विंडीज पाउवे बरामद किये हैं। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर उयनिरीक्षक राहुल शर्मा अपने हमराही प्रियाँशु यादव के साथ बड़ागांव मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली एक कस्बा मसौली स्थित डाकखाने कैंटीन में अवैध रूप से शराब बेचीं जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटीन में अवैध रूप से शराब बेच रहे खरैला कुआ के अनुराग मौर्य पुत्र जामवंत मौर्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विंडीज के 24 पाउवे बरामद किये पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
Liquor was being sold illegally in the canteen, police busted

0 टिप्पणियाँ