रिपोर्ट-अमित गुप्ता

Barabanki News... जिले के निंदूरा ब्लॉक क्षेत्र मेें सालों से खराब पड़ी सड़क के निर्माण के लिए किए गए भूमि पूजन से लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस मार्ग के खराब होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने अपनी निधि से स्थानीय लोगों को ये बड़ा तोहफा दिया है। 

 आपको बता दें कि निंदूरा विकास खंड क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मुख्य मार्ग पर की बिसई के कुंडवा चौराहा से मोहसंड गांव के कस्बा टिकैतगंज की मुख्य बाजार वाली सड़क तक 310 मीटर इंटर लॉकिंग का शुक्रवार को स्थानीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने विधिविधान से भूमि पूजन किया। इससे लोगों के चेहरे खिल उठे। बताते चले कि बीते कई वर्षों से यह मार्ग जर्जर पड़ा था। राहगीरों को काफी दुश्वारियां हो रही थीं। इसको लेकर लोगों ने स्थानीय विधायक से शिकायत की थी,शुक्रवार को स्थानीय विधायक ने भूमि पूजन कर ग्रामीणों को इंटरलॉकिंग का तोहफा दिया। इस मौके पर जेई आर एस सचिन यादव, प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष विनय मौर्य, सुनील, विश्वकर्मा , वीरेंद्र गुप्ता, मुनवा काका, विशाल सिंह, वीरेंद्र मौर्य, कमला सिंह, जयप्रकाश सिंह ,श्याम जी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Hope to overcome the problem, the faces of the villagers bloomed with the Bhoomi Pujan of Inter Locking