रिपोर्ट- नूर मोहम्मद
Barabanki News... जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध व मारे गए पर्यटकों की आत्मिक शांति के लिए लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दिव्य फटेक्श्वर धाम जलालपुर दादरा में हवन किया गया तथा सरकार से मांग की कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाए।
फटेक्श्वर धाम जलालपुर दादरा के आचार्य मनीषानंद शास्त्री ने कहा कि आतंकी हमले ने देश के हर आदमी को झकझोर कर रख दिया है। देश की 140 करोड़ जनता सरकार की तरफ उम्मीद की नजरों से देख रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस लेने के साथ आतंकवाद को खत्म करने का मौका है। देश का हर राजनीतिक दल सरकार के साथ है। उम्मीद है कि सरकार देश व देश के बाहर पनप रहे आतंकवाद को जड़ से मिटाने का काम जल्द करेगी। साथ ही हवन में पूर्णाहुति डाल आतंकवाद का जड़ से सफाया होने की कामना की। इस मौक़े पर रामदास यादव, ब्रज किशोर यादव, सरवन यादव, संजय यादव, रमेश यादव आदि लोग शामिल रहे।
Hawan for peace of the victims of Pahalgam terror attack

0 टिप्पणियाँ