Barabanki News... जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में UP STF ने एक मुठभेड़ के बाद एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया है, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे है। घटनास्थल से 12 कारतूस के खोखे व 3 अवैध तमंचा बरामद हुए हैं। असलहे के पास ही एक बीयर व पानी की बोतल के साथ नमकीन की पैकेट भी पड़ी थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार करीब शाम 6 बजे रामनगर क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर लहाड़रा मोड के पास घने जंगल में एसटीएफ की एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल हो गया। बदमाश की शिनाख्त गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के ज्ञानचंद पासी के रुप में हुई। घटनास्थल से 12 कारतूस के खोखे व 3 अवैध तमंचा बरामद हुए हैं।असलहे के पास ही एक बीयर व पानी की बोतल के साथ नमकीन की पैकेट भी पड़ी थी। गिरफ्तारी के बाद उसे इलाज के लिए रामनगर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ज्ञाम चंद्र पासी पर 1 लाख का इनाम था। एसटीएफ के दरोगा ने बताया कि ज्ञानचंद पासी मुठभेड़ में घायल हो गया है जबकि इसके दो साथी मौके से फरार हो गए हैं। इसके ऊपर अलग-अलग जिलों में कुल 75 मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने मौके का जायजा लिया।
Gyanchand Pasi, a criminal with a bounty of Rs 1 lakh, was killed in an encounter with UP STF, was wanted in 75 cases


0 टिप्पणियाँ