Barabanki News... जिले के मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम वाद-विवाद में चले हथगोलों से घायल एक युवक की में मौत हो गई। घटना से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। उधर घंटों हंगामें के बाद समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले के अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुरखाला थाना के गोड़ा पंचायत में कुछ दिनों पूर्व एक युवती किसी युवक के साथ भाग गई थी। गांव के ललित मौर्या पुत्र नरेंद्र मौर्या पर युवती के भगाने का आरोप था। शनिवार के देर शाम दोनों पक्ष में वाद-विवाद होने लगा। तभी भागी युवती के ओर से किसी ने हथगोला चला दिया। हथगोले की चपेट में आकर ललित का चचेरा भाई शैलेंद्र पुत्र सतीश मौर्या गंभीर रुप घायल हो गया। शैलेंद्र को सूरतगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया है। वहीं मौत की सूचना मिलते घर वालों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उधर गांव के मेघराज, राहुल, सुनील, इंद्रजीत, बघेल और मनोज पर हत्या के आरोप लगाकर परिजनों ने सीएचसी पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कई थाना की पुलिस बुला ली गई। प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला और क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया ने परिजन को समझा-बुझाकर कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया है। परिवारजनों का आरोप है,कि पुलिस हीलाहवाली कर दूसरे पक्ष की मदद कर रही है। इस संबंध में सीओ ने बताया, कि घर वाले की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के गिरफ्तार के प्रयास हो रहे है।
Grenades were fired after an argument, there was a lot of uproar after the death of the youth, police from several police stations pacified the matter

0 टिप्पणियाँ