रिपोर्ट-सैफ मुख्तार
Barabanki News... जिले के पूरेडालई ब्लॉक क्षेत्र के बेलखरा गांव में 22 अप्रैल को मामूली बात पर दबंगों द्वार पीटे जाने से मृत गरीब दलित धनीराम रावत के परिजनों से मंगलवार को पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप ने मुलाकात की। गोप ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और घटना की जानकारी ली। साथ ही पर संभव मदद का वादा भी किया।
आपको बता दें की 22 अप्रैल को दबंगों ने मामूली कहासुनी पर धनीराम रावत को मारपीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। गोप ने बेलखरा गांव पहुंचकर मृतक धनीराम रावत के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि कि धनीराम रावत अपने खेत पर गेहूं काटने गया था, जहां पर अजईमऊ के दबंगों ने आम की बाग खरीदी है। किसी बात को लेकर गाली गलौज हुआ और फिर मारपीट करके उसे लहूलुहान कर दिया। गम्भीर चोटे लगने की वजह से धनीराम रावत वहीं बेहोश होकर कई घंटे पड़ा रहा। रात में किसी ने घर पर सूचना दी, तब घर वाले दौड़कर पहुंचे और उसको घर लाए। धनीराम रावत की सुबह मृत्यु हो गई। इस दौरान पूर्व मंत्री ने मृतक धनीराम रावत के परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और उनके दो बच्चों को रोजगार देने की जिम्मेदारी ली। इसके साथ उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। गोप ने कहा कि समाज में ऐसी घटनाएं झकझोर देने वाली होती हैं। यह घोर अपराध है मै ऐसी घटनाओं की कड़ी शब्दों में निन्दा करता हूं।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू, मीर साहब,ब्लाक अध्यक्ष रमेश यादव,प्रधान राजकुमार सिंह,विकास सिंह,शुभम पटेल, एन पी यादव,एवं गांव के सैकड़ों लोग भी उपस्थित रहे।
Gope meets family members of Dhaniram Rawat, takes responsibility to provide employment to two family members

0 टिप्पणियाँ