Barabanki News... पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राबिया बेगम ने रविवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदर विधायक सुरेश यादव ने उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने राबिया बेगम का पार्टी में स्वागत किया और उम्मीद जाहिर की उनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
नगर के छाया चौराहा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला दफ्तर में सदर विधायक सुरेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित एक भव्य समारोह में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रहीं राबिया बेगम को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर सपा महिला सभा की कार्यकत्रियों और सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा राबिया बेगम का भव्य स्वागत किया गया। सपा महिला सभा की कार्यकत्रियों ने राबिया बेगम को फूल माला पहनाई और उम्मीद जाहिर की पार्टी को तेज तर्रार महिला नेता मिलने से, जिसे प्रशानसनिक सेवा का लंबा रहा अनुभव रहा है। उनसे उनको और मजबूती मिलेगी।
राबिया बेगम को पार्टी में शामिल कराने के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और सदर विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि सपा का एक मूल मंत्र है, पीडीए। पीडीए का मतलब है पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, आधी आबादी, पीड़ित,दुखी और अपमानित। इसी के तहत तेज तर्रार महिला, जो प्रशासनिक पद पर रही हैं और वहां से सेवा करने के बाद अब सपा की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि सपा को एक बेहतीन कार्यकर्ता मिला है। इनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
वहीं पार्टी में शामिल होने के बाद राबिया बेगम ने कहा कि उन्हें समाजवादी पार्टी ने मौका दिया है। जिस तरह से मैंने प्रशासनिक सेवा में रहते हुए मेहनत और लगन से काम किया है। उसी तरह से हम समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने और अखिलेश यादव के हाथों को मडबूत करने का काम करूंगी।
Former administrative officer Rabia Begum joined SP, Suresh welcomed her, said- the party got a great leader

0 टिप्पणियाँ